इटावा औरैया, जून 23 -- सैफई। हैवरा निवासी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया सोमवार रात उसके पुत्र बृजेश और विपिन प्लॉट पर भैंस बांधने गए थे, तभी शिवम, अरुण, पुजारी, करण निवासी बीना थाना चौबिया व दो अज्ञात लोग लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची बहन रश्मी के साथ भी मारपीट की गई। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...