फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 28 -- फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में अर्रापहाड़पुर गांव में दो भाइयों ने मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित एक बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वृद्ध की हत्या घर में ही धारदार हथियार से वार कर की गई है। पुलिस के अनुसार अर्रापहाड़पुर गांव के रहने वाले देवेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात ताऊ रामसनेही के घर से झगड़े की आवाज आ रही थी। इसपर वह उनके घर पहुंचा तो देखा अंदर से गेट बंद है। गेट न खुलने पर वह पड़ोस की छत से घर पहुंचा तो ताऊ रामसनेही का शव बरामदे में बेड पर पड़ा था और उनके बेटे ओमकार और अनिल पास ही खड़े थे। जैसे ही उनलोगों ने हमें देखा वह भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ अभय वर्मा ने बताया कि वृद्ध रामसनेही ...