सुल्तानपुर, अप्रैल 18 -- भदैंया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र की दो महिलाओं (सगी जेठानी और देवरानी) की पीड़ा सामने आई है। दोनों के पतियों पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी (निकाह) करने और पहली पत्नियों को बच्चों समेत घर से निकालने के गंभीर आरोप हैं। महिलाएं महीनों से मायके में शरण लेकर किसी तरह मासूम बच्चों का पेट पाल रही हैं, जबकि पुलिस थानों के चक्कर लगाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने से सवाल उठ रहे हैं। दोनों महिलाओं का आरोप है कि बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना की शिकायत चांदा व देहात कोतवाली में कई बार दी गई, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। न तो पतियों पर कोई सख्त कदम उठाया गया और न ही पीड़िताओं व बच्चों के भरण-पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। मजबूर होकर दोनों ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। स्थानीय...