पीलीभीत, सितम्बर 30 -- पूरनपुर। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलहरी गांव में मंगलवार सुबह दो सगे भाइयों ने पिता के हत्यारोपी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्यापिता की हत्या का पुराना मामला पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिलहरी गांव निवासी 50 वर्षीय वेदराम पुत्र भूपराम मंगलवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। तभी रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे गांव के ही रामदेव और श्यामदेव पुत्रगण नंदराम ने उन पर बांका और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में अत्यधिक खून बह जाने के कारण वेदराम की मौके पर ही...