रामपुर, मई 10 -- रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर निवासी आलम अपने प्लाट पर भाई के साथ खड़ा था। तभी कुछ लोग आए और गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नवाब, इमरान, फैजान, गुलफाम, इलियास, भूरा और सलमान के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- प्लॉट विवाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...