गिरडीह, फरवरी 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के गुनियाथर गांव में शुक्रवार को आगलगी की घटना हो गई। जिसमें गांव के दो सगे भाइयों ढेना मरांडी व सुशील मरांडी के घर में हजारों रुपए की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। इस संबंध में बताया कि शुक्रवार को पीड़ित परिवार के लोग अपने काम में लगे हुए थे। इसी क्रम में करीब दो बजे दिन में घर से अचानक आग व धुआं उठने लगी। हो हल्ला के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दोनों भाइयों के घरों में रखा हुआ धान, चावल, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान समेत हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलने पर भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सबदर अली सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं स...