जौनपुर, जनवरी 30 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामराम गांव में विद्यालय विवाद को लेकर गुरुवार को करीब तीन बजे दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाये जाने का आरोप लगाया है। गांव निवासी संजय उपाध्याय एवं धनंजय उपाध्याय सगे भाई हैं। दोनों भाई राजस्व विभाग में अमीन के पद पर तैनात हैं। बतातें है कि दोनों भाई दो विद्यालय चलाते हैं उसी विद्यालय को लेकर दोनों भाइयों में आये दिन विवाद होता रहता है। दोनों भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। धनंजय का आरोप है कि भाई संजय के बेटे ने मेरे बेटे के ऊपर अवैध असलहे से फायरिंग कर दी। विवाद की सूचना पर पहुँची 112 नम्बर पुलिस ने विवाद की सूचना थानाध्यक्ष बक्शा को दी। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दोनो भाइयो में विद्यालय ...