रायबरेली, मई 30 -- हरचंदपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में किसी बात को लेकर बीते शुक्रवार को दो सगे भाईयों के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ गया। दोनों भाई एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं। थाना क्षेत्र के टांडा गांव के रहने वाले राकेश कुमार व राजेश कुमार पुत्रगण गुरु प्रसाद के बीच हुए विवाद में दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट की घटना में महिलाएं भी बीच में कूद पड़ी। यह भी पढ़ें- परिवारिक विवाद में जमकर मारपीट, केस दर्ज पुलिस ने एक ओर से घायल राकेश कुमार 45 पुत्र गुरुप्रसाद, राजरानी 40 पत्नी राकेश, अंशु 18 पुत्र राकेश कुमार और राजेश पुत्र गुरु प्रसाद घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए सीएच...