लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- खमरिया। खमरिया थाना क्षेत्र के मदारा बेहड़ गांव में चोरों ने दो भाइयों के घरों को निशाना बनाया। चोरों ने दोनों भाइयों के घर में रखी अलमारियों के लॉक तोड़ दिए। चोर 74,000 रुपए की नकदी और लाखों के जेवर उड़ा ले गए। चोर तीसरे भाई के निर्माणधीन मकान में रखी सीढ़ी उठा लाये। फिर उसी के सहारे छत पर चढ़ गए। मदाराबेहड़ गांव में ही शुक्रवार को चार घरों में चोरी की वारदातें हुई थीं। जिनका खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है।खमरिया थाना क्षेत्र के मदारा बेहड़ गांव में सुशील और बृजबिहारी गिरी के आसपास घर हैं। थोड़ी दूरी पर तीसरे भाई अनुज का मकान बन रहा है। वहां निर्माण कार्य सम्बन्धी जरूरतों के लिए सीढ़ी रखी थी। चोर अनुज के निर्माणाधीन मकान से सीढ़ी उठा लाये। उसी को दीवार के सहारे लगाकर चोर सुशील और ब्रिजबिहारी के घरों की छत पर चढ़ गए। घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.