गिरडीह, अप्रैल 25 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरैता पंचायत के कटारियाटांड़ में शुक्रवार को दो घरों में भीषण आग लगी जिसमें सब कुछ जलकर खाक हो गया। खपरैल का मकान और उसमें रखे बिचाली तथा खाद्यान्न ने आग में उत्प्रेरक का काम किया और देखते ही देखते सब कुछ समाप्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार लगभग 3 बजे कटरियाटांड़ के एक बच्चे ने अपने घर से पड़ोसी परमेश्वर यादव तथा अरविंद यादव पिता स्वर्गीय महेंद्र यादव के घरों से धुआं तथा आग की लपटें निकलते देखा। बच्चे ने इसकी सूचना अपने घर में दी और चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर सेवानिवृत शिक्षक तथा सामाजिक कार्यकर्ता गणेश उपाध्याय, उपेंद्र उपाध्याय, सुरेश यादव, मूरत यादव, किशोर यादव, प्रमोद उपाध्याय, दिलीप उपाध्याय सहित कई लोग पहुंचे और आग पर काबू पाने क...