लखनऊ, सितम्बर 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आबकारी सिपाही और फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक भर्ती परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना शुक्रवार को जारी कर दी है। दोनों भर्ती परीक्षाएं 20 सितंबर को होंगी। परीक्षा जिलों की जानकारी तय शुल्क जमा कर आयोग की वेबसाइट से ली जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...