गुड़गांव, अप्रैल 1 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने दो भगोड़े को गिरफ्तार किया है। ऐटा के गांव गोबरा निवासी छोटेलाल को अदालत ने भगौड़ा घोषित किया था। साल 2021 में इसके खिलाफ मामला दर्ज था। इसे फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। इस तरह चोरी के मामले में भगौड़ा घोषित नूंह के गांव बसई मेव निवासी आरिफ को अलवर के लक्ष्मणगढ़ से पकड़ा है। साल 2018 में इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। सुनवाई पर पेश नहीं होने पर अदालत ने इसे भगौड़ा घोषित किया था। आईएमटी मानेसर पुलिस ने इसे पकड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...