दो बड़े बकायेदारों की भूमि कुर्क, गांव में कराई गई मुनादी
औरैया, जून 23 -- बिधूना, संवाददाता। तहसील बिधूना में मंगलवार को प्रशासन और बैंक प्रबंधन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो बड़े ऋण बकायेदारों की बंधक भूमि कुर्क कर ली। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी बिधूना के आदेश पर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता नियमावली-2016 के तहत की गई। कार्रवाई के दौरान राजस्व ग्राम हरचंदपुर में बकायेदारों की अचल संपत्तियों पर लाल झंडी लगाकर उन्हें कुर्क किया गया। साथ ही गांव में ढोल बजवाकर सार्वजनिक मुनादी भी कराई गई, ताकि ग्रामीणों को कार्रवाई की जानकारी मिल सके।तहसील प्रशासन के अनुसार लक्ष्मी नारायण पुत्र द्वारिका प्रसाद पर 4,78,824 रुपये तथा देय ब्याज बकाया है। वहीं दूसरे बकायेदार राधेश्याम पुत्र प्रीतम सिंह पर 2,26,057 रुपये एवं देय ब्याज बकाया है। बार-बार नोटिस और आरसी जारी होने के बावजूद ऋण राशि जमा न किए जाने पर यह कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.