लखनऊ, अक्टूबर 5 -- उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपने आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। इस लिस्ट में अनुभव को तो वरीयता दी ही गई है, साथ ही जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की गई है। भाजपा के उम्मीदवारों में तीन ओबीसी, दो ब्राह्मण, दो एससी और एक राजपूत चेहरे को जगह दी गई है। इस लिस्ट के साथ भाजपा ने जहां अपने मजबूत संख्या बल का संकेत दिया है, वहीं उम्मीदवारों के चयन में अलग-अलग सामाजिक और क्षेत्रीय समूहों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश भी दिखाई दे रही है। अब निगाहें नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और सपा की आगे की रणनीति पर हैं।हर वर्ग पर नजर भाजपा ने दो ब्राह्मणों को रखकर जहां सवर्णों को साधने की कोशिश की है। वहीं, ओबीसी, एसएसी और राजपूत वर्ग को भी लुभाने का पूरा जतन किया है। ब्र...