मुंगेर, अगस्त 9 -- असरगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर असरगंज के मासूमगंज तरवन्ना पोखर के समीप शनिवार को दो बोलेरो की जोरदार टक्कर में छह कांवरिये घायल हो गए। हादसे में दोनों बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों में पश्चिम बंगाल के चार और मुजफ्फरपुर के दो कांवरिये शामिल है। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के कांवरिये बोलेरो से देवघर जा रहे थे। इसी दौरान मासूमगंज तरवन्ना पोखर के समीप उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पश्चिम बंगाल की बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल से एंबुलेंस पहुंची। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दो बोलेरो की टक्कर में छह कांवरिया घायल, एक रेफर ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज ल...