अररिया, मार्च 9 -- पलासी, (ए.सं.)। पलासी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान कलियागंज के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में एक व्यक्ति के बाइक की डिक्की से दो बोतल नेपाली शराब जब्त किया। इस क्रम में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जितेंद्र मांझी साकिन कचना करोड़ दिघली वार्ड संख्या दस के रूप में हुई। इस बावत एसएचओ मिथिलेश कुमार के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर उक्त व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दर्ज प्राथमिकी में सूचक बने एसएचओ मिथिलेश कुमार ने कहा है कि रविवार की रात गश्ती के दौरान कलियागंज नाका के समीप वाहन चेकिंग के दौरान कनखुदिया की ओर से एक व्यक्ति बाइक पर आ रहा था। इसी क्रम में उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे बाइक घुमा कर वापस भागने लगा। इसके बाद पुलिस बल ने दबोच लिया। दबोचे गए युवक ने अपना नाम जि...