अलीगढ़, अप्रैल 11 -- अलीगढ़। सासनीगेट थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोर दो बैंकों में घुस गए। एसबीआई शाखा परिसर से पानी की मोटर व जेनरेटर की बैट्री चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शाखा प्रबंधक लोकेश राघव ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि बुधवार रात करीब पौने ग्यारह बजे दो बैंक में चोर घुसे थे। बैंक के बाहरी परिसर से पानी की मोटर व जेनरेटर की बैट्री चोरी कर ले गए। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...