एटा, मई 21 -- दो बेटी होने पर ससुरालीजनों ने मिलकर विवाहिता की पिटाई कर दी। इससे विवाहिता की मौत हो गई। मौत के बाद महिला के शव को छोड़कर ससुरालीजन भाग गए। अवागढ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना मिरहची के गांव यादगारपुर निवासी कीर्ति (23) पुत्री वीरेश की शादी तीन साल पहले पंकज निवासी नगला रुपी थाना अवागढ़ के साथ हुई थी। बुधवार रात को विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा दिया। जानकारी पर मायकेवाले भी पहुंच गए। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे भाई प्रशांत यादव ने बताया कि कीर्ति के पास दो बेटी है। एक बेटी दो साल की है और एक बेटी एक माह की है। दूसरी बेटी होने पर ससुरालीजन बहन को परेशान करते थे। आए दिन ताना मारते हुए पिटाई करते थे। आरोप है कि बुधवार क...