दो बेटियों संग मां ने ट्रेन के सामने कूदकर जान देने का किया प्रयास
चंदौली, जून 7 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पड़ाव रामनगर मार्ग पर स्थित बंद पड़े अवधूत भगवान राम हाल्ट के समीप पिलर संख्या 764/42 पर शनिवार की दोपहर में एक महिला अपने दो बेटियों संग मालगाड़ी के सामने कूदकर जान देने का प्रयास की। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं उसकी दोनों बेटियों को भी चोट आई है। महिला बलुआ थाना क्षेत्र के डेवढ़ा गांव निवासी है। वह सुबह घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस और आरपीएफ ने सभी को रामनगर लालबहादुर शास्त्री चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
शादी और परिवार की जानकारी धानापुर थाना अंतर्गत निदिलपुर निवासी वंदना की शादी बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां डेवढ़ा गांव निवासी प्रमोद यादव के साथ 2019 में हुई थी। जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.