प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 29 -- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के लखीपुर कप्सा गांव में विवाहिता ने पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस से की है। लाखीपुर कप्सा गांव निवासी अंजू देवी पत्नी सहदेव ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2007 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करने लगा। समय बीतने के साथ विवाद बढ़ता गया। पीड़िता ने बताया कि उसकी दो पुत्रियां आभा और विभा हैं। आरोप है कि शुक्रवार सुबह पति ने दोनों बेटियों समेत उसके साथ मारपीट की। घर से भगा दिया। घटना के बाद डरी-सहमी महिला बेटियों को लेकर कोतवाली पहुंची। न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि लंबे समय से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। घर से निकाले जाने के बाद उसके सामने बेटियों के पालन-पोषण और रहने की बड़ी समस्या ...