कौशाम्बी, मार्च 28 -- चरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी एक मजदूर परिवार पर शनिवार को दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही दिन में परिवार की दो मासूम बेटियों की मौत हो जाने से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रामपुर गांव निवासी ननका अपनी पत्नी गुड्डी देवी और बच्चों के साथ नगर पंचायत चायल कस्बे में स्थित एक ईंट भट्टे पर पथाई का काम करता है। शुक्रवार की दोपहर उसकी दस वर्षीय बेटी अंजली को अचानक बुखार और पेट दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मनौरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच शनिवार तड़के करीब चार वर्षीय छोटी बेटी संजली की घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई...