हाथरस, जुलाई 9 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में ट्रैक्टर के बंटवारे के विवाद में दो बुजुर्गों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। गांव कछपुरा में तीन जुलाई को ट्रैक्टर के बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था। पड़ोसी गांव का पूर्व प्रधान इस विवाद में कूद गया था। उस समय आरोपी पूर्व प्रधान मौके से चला गया था। थोड़ी देर बाद पूर्व प्रधान कुछ लोगों के साथ आया था और फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में दोनों भाइयों महेश व गिरीश पुत्रगण भूप सिंह निवासी कछुपरा के पैरों में गोली लगी थी। यह भी पढ़ें- Sambhal News: पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग में दो को दबोचा गोली लगने से दोनों भाई घायल हो गए थे। दोनों को गंभीर अवस्था में आगरा रेफर क...