दढ़ियाल, जुलाई 31 -- दो पत्नियों के बीच फंसे एक शख्स के पारिवारिक और आर्थिक विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत का सुनाया गया फैसला एक हफ्ते में ही फेल हो गया है। पिछले हफ्ते पंचायत ने फैसला सुनाया था कि पति दोनों पत्नियों के साथ तीन-तीन दिन रहेगा। एक दिन वह अपनी मर्जी से किसी के भी साथ रह सकता है। अब छोटी पत्नी पति को छोड़ कर कहीं चली गई है।वह अपने साथ छोटी बेटी को लेकर गई है। बड़ी बेटी को घर पर ही छोड़ दिया है। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर मिलती है तो उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। मामला यूपी के रामपुर जिले का है।पहली शादी के दस साल बाद दूसरी की रामपुर के दढ़ियाल चौकी क्षेत्र में एक सप्ताह पहले पंचायत बैठी थी। पंचायत में यह अनोखा और अजब मामला आया तो फरमान भी अजब ही सुनाया गया था। एक युवक की...