पूर्णिया, जून 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बीएड विभाग दर्शन साह महाविद्यालय कटिहार व फॉरबिसगंज महाविद्यालय फारबिसगंज अररिया बीएड विभाग में हुई नियुक्ति की प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव कुलसचिव प्रो. अखिलेश कुमार ने 5 जून को पत्र जारी कर समिति के कार्य और दायित्व तय कर दिया है । पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की गयी है। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने बीएड विभाग में हुई नियुक्ति की जांच के लिए जांच समिति बनाया है, जो नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर तहकीकात करेगी और जांच रिपोर्ट पूर्णिया विश्वविद्यालय को सौंपेगी। बीएड प्राध्यापकों की नियुक्ति पर सवाल उठाए जाने पर पूर्णिया विश्वविद्यालय में जांच की कवायद शुरू हो रही है। यह...