कन्नौज, मई 8 -- जिले में बेसिक शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों से घिर गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने तालग्राम के खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र चौधरी को अवैध स्कूल के संचालन में मिलीभगत के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, वहीं सौरिख के बीईओ विश्वनाथ पाठक पर एक प्रधान अध्यापिका ने मरम्मत राशि में 20 प्रतिशत कमीशन मांगने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस पर उनसे सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। ​तालग्राम का मामला एक अवैध रूप से संचालित प्री-प्राय़इमरी से कक्षा 10 तक के संचालित एक विद्यालय से जुड़ा है। आरोप है कि रमेश चंद्र चौधरी ने न केवल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के एफआईआर दर्ज करने के आदेशों की अवहेलना की, बल्कि आरटीआई के तहत झूठी सूचनाएं देकर शिकायतकर्ता को गुमराह भी किया। उनकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्...