मुंगेर, सितम्बर 19 -- तारापुर,निज संवाददाता। हरपुर थाना क्षेत्र के तीन माइल चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार में बाल श्रमिक से काम कराए जाने की सूचना पर श्रम विभाग की टीम ने कार्रवाई की। तारापुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमार रमन के नेतृत्व में पहुंची टीम ने प्रतिष्ठान से दो बाल श्रमिकों को अपने संरक्षण में लिया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्री रमन ने बताया कि दोनों बाल श्रमिकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए दोनों बाल श्रमिकों को उनके सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में बाल श्रमिकों से काम कराए जाने के मामले में संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...