पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग पूर्णिया के तत्वाधान में जिला में गठित धावा दल के द्वारा पूर्णिया जिला के विभिन्न प्रखंडों में बाल श्रम उन्मूलन एवं विमुक्ति हेतु धावादल का संचालन किया गया। विशेष अभियान में जिला के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न दुकान, प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबा, गैरेज से कुल 02 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नीतू कुमारी की अध्यक्षता में धावादल में अमन प्रकाश, आदित्य आकाश कुमार एवं अन्य सहयोगी के रूप में प्रयास जैक सोसाईटी के सदस्य शेखर तिर्की, मोहम्मद सज्जाद एवं स्थानीय थाना के पुलिस बल शामिल हुए। सभी विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया है। दोषी नियोजकों के विरूद्ध बाल श्रमिक एवं किशोर (प्...