पूर्णिया, दिसम्बर 10 -- पूर्णिया। श्रम संसाधन विभाग पूर्णिया के तत्वाधान में मंगलवार को जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न दुकान एवं प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबा और गैरेज में धावादल टीम के द्वारा बाल श्रम विमुक्ति हेतु सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। टीम का नेतृत्व अधिकारी नीतु कुमारी शुभम प्रियदर्शा, अमन प्रकाश, आकाश कुमार, बचपन बचाओ मो0 सज्जाद, प्रयास जैक सोसाईटी के सदस्य तीर्की एवं पुलिस बल के सहयोग से शहर के विभिन्न दुकान, प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबा, गैरेज में कार्यरत 02 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। जिसे बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया। दोषी नियोजकों के विरूद्ध बाल श्रमिक एवं किशोर (प्रतिषेध एवं विनियमन), 1986 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज करते हुए नियोजकों पर प्रति बाल श्रमिक 20000 से 50000(बीस हजार से पचास ...