बाराबंकी, मई 15 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के कुरौली में दो बालिकाओं के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि दोनों बालिकाएं सुरक्षित हैं। जांच पड़ताल में पुलिस को अपहरण के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। कुरौली कस्बा के पास कोल्ड स्टोर में गुरुवार की शाम को पांच से छह साल की दो बालिकाएं चली गईं थी। कोल्ड स्टोर के अंदर खाली प्लॉट में मक्का की फसल लगी है। स्टोर का गेट खुला हुआ था। करीब एक घंटा बाद बच्चियों की तलाश करते हुए परिजन भी वहां पहुंचे लेकिन बच्चियां वहां नहीं मिली। बच्चियों की अपहरण की सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी अभिषेक राय मौके पर पहुंचे हालांकि तब तक दोनों बच्चियां कोल्ड स्टोर के पास सुरक्षित मिल चुकी थी। इस संबंध में चौकी प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि अपहरण की सूचना मिली थी। लेकिन दोनों बच्चियां मौके पर मौजूद मिली। सीसी...