बागेश्वर, मार्च 20 -- राजकीय प्राथमिक विद्यालय डिगोली की दो बालिकाओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की। चयनित छात्राओं में प्रियांशी तथा सरगुन शामिल हैं। सुदूरवर्ती क्षेत्र के इस विद्यालय से दो छात्राओं का चयन होना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन चंद्र जोशी तथा सहायक अध्यापक सुनील डसीला के मार्गदर्शन में छात्राओं ने यह सफलता प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...