बलरामपुर, अप्रैल 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर बल्लीपुर व हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम चौधरीडीह से 12 वर्षीय दो बालकों के अचानक लापता हो गए। दोनों बालक 20 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं चले गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। ग्राम दुर्गापुर बल्लीपुर निवासी नंदकिशोर ने बुधवार को बताया कि 12 वर्षीय बेटा अर्जुन 20 अप्रैल को भोर करीब 4.30 बजे बिना बताए घर से चला गया है। बालक का रंग गोरा, कद लगभग 5 फीट, शरीर पतला-दुबला है। घटना के समय उसने नीले रंग की टी-शर्ट, काले रंग का पैंट और पैरों में चप्पल पहन रखी थी। उसकी पीठ पर लक्ष्मी जी का निशान बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच ...