बांदा, मार्च 29 -- बांदा। संवाददाता कालिंजर थाना के ग्राम रक्सी निवासी नंदू विश्वकर्मा पुत्र देवीदयाल ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि 14 वर्षीय पुत्र हर्षित उर्फ हरिओम व 15 वर्षीय अभिषेक उर्फ छोटुवा रैकवार पुत्र नथुवा दोनों दोस्त हैं। 26 मार्च को दोनो बिना बताए घर से कहीं चले गए। सभी जगह पता किया। खोजबीन न होने पर पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...