सीतापुर, जनवरी 22 -- रेउसा , संवाददाता। विकासखंड रेउसा में पीएम आवास योजना में एक व्यक्ति को दो बार आवास दिए जाने की शिकायत राजपुर क्योटाना के मजरा मंगलपुरवा निवासी मंशा ने की है। मामला तूल तब पकड़ने लगा जब आरोपी युवक घर की छत तोड़ने लगा। मंशा ने आरोप लगातार हुए कहा कि गांव के सीताराम को पंचायत सचिव विनीत यादव की मिलीभगत से दुबारा आवास आवंटित कर दिया गया, जबकि वह अपने पिता के इकलौते पुत्र हैं और पूर्व में भी आवास योजना का लाभ ले चुके हैं। मामले की जानकारी जब सोशल मीडिया में वायरल हुई तो कार्रवाई के भय से पंचायत सचिव ने लाभार्थी को अपनी छत तोड़ने का निर्देश दे दिया। बुधवार की शाम को लाभार्थी द्वारा छत तोड़े जाने का कार्य शुरू करने से इलाके में चर्चा का विषय बन गया। मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी विनीत यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि व...