लखीमपुरखीरी, मई 1 -- रजागंज, संवाददाता। महेशपुर रेंज की बिलहरी बीट के लक्खैया फार्म बिजौली झाले के पास दो बाघ देखे जाने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार को खेतों के पास दो बाघों को जाते हुए देखा गया जिसके बाद से लोग भयभीत हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही इलाके में एक पालतू गाय के बछड़े को किसी जंगली जानवर ने घायल कर दिया था। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था, और अब बाघ के दिखने से चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रेंजर निर्भय शाही को फोन से दी लेकिन आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। यह भी पढ़ें- MP : कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघिन और उसके 4 शावकों की मौत; CDV वायरस के प्रकोप का शक वन दरोगा और रेंजर के न आने से ग्रामीणों में भारी रोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.