शामली, जून 12 -- झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव केरटू के पास गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवक प्रवीण पुत्र राजपाल निवासी खानपुर, हरिओम पुत्र गोपाल निवासी अहमदगढ़ केरटू ढाबे से खाना लेकर घर लौट रहे थे। बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों युवकों की हुई मौत, हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...