सीतामढ़ी, फरवरी 24 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र में वाहन चोरी और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने रविवार की संध्या विररख गांव स्थित एक गैरेज में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चोरी की दो बाइक बरामद की गईं और तीन युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड 14 (अशोक चौक) निवासी रामपुकार महतो के पुत्र धीरज कुमार, बेचन मुखिया के पुत्र नीतीश कुमार और वार्ड 17 मैदान टोल निवासी महेंद्र मंडल के पुत्र लक्ष्मण कुमार शामिल हैं। लक्ष्मण उक्त गैरेज का संचालक बताया जाता है। छापेमारी थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में की गयी। इसमें पीएसआई रौशन कुमार झा सहित सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने बीआर 30 एए- 1199 और बीआर 06 सीक्यू- 9381 नंबर की बाइक जब्त की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक बाइक सीतामढ़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.