भागलपुर, मार्च 15 -- सुल्तानगंज-भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग एनएच 80 कासिमपुर चौक के पास शनिवार को तेज रफ्तार से आ रही दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अलावे राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क से उठाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भिजवाया। जहां घायलों की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी जितेंद्र कुमार तांती, कासिमपुर निवासी मो. शाहजहां एवं मो. शहनवाज के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य जख्मी का इलाज निजी क्लीनिक में कराए जाने की बात प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा कही जा रही है। हालत गंभीर होने पर जितेंद्र कुमार तांती एवं शाहजहां को बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया, जहा...