गोरखपुर, मार्च 24 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बंद नयनसर टोल प्लाजा से रावतगंज निर्माणाधीन बाईपास पर सोमवार अपराह्न करीब चार बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कैंपियरगंज की ओर से एक बाइक पर सवार तिवारीपुर थाना क्षेत्र के आमिर (37) और आरिफ (25) गलत लेन में आ रहे थे। उसी समय संतकबीरनगर जिले के चिरतीपुर गांव निवासी संजय चौधरी (35) अपनी पत्नी प्रीति चौधरी (30) के साथ गोरखपुर से कैंपियरगंज की ओर जा रहे थे। सहजुआ गांव के सामने दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पीपीगंज चौकी प्रभारी गौरव तिवारी और एसआई मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.