सीतापुर, अप्रैल 29 -- सीतापुर, संवाददाता। रामकोट के खगेसियामऊ के पास बुधवार को दो बाइक में आमने- सामने भिड़ंत हो गईं। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलो को अस्पताल पहुचाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इटउवा निवासी शत्रुध्न लाल 25 अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर सीतापुर जा रहे थे इसी दौरान खगेसियामऊ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 वर्षीय युवक की मौत,नानी और पुत्र जख्मी स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शत्रुध्न लाल को मृत घोषित कर दि...