आरा, दिसम्बर 15 -- तरारी। धर्मपुरा के समीप से पुलिस ने दो बाइक पर लदी 126 लीटर देसी शराब बरामद की है। इमादपुर पुलिस के अनुसार भनक लगते ही शराब तस्कर बाइक और शराब रोड पर छोड़कर भागने में सफल रहे। तस्करों की पहचान की जा रही है। वहीं तरारी पुलिस ने पूर्व के मामले में वांछित करथ निवासी छोटू कुमार और बड़क कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...