बदायूं, मार्च 8 -- बदायूं, संवाददाता। दो बाइकें आपस में टकराने के बाद बाईपास हाईवे पर गिर गईं, जिसके बाद पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार बच्ची और युवक घायल हो गए। भागते डंपर की टक्कर से तीसरी बाइक सवार महिला भी घायल हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा सिविल लाइंस कोतवाली के आरटीओ चौराहे के पास स्थित बरेली बाईपास पर हुआ। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के अहरुईया गांव के रहने वाले भानू प्रताप 27 वर्ष पुत्र महेंद्र पाल अपने घर से कादरचौक थाना क्षेत्र के सदाठेर गांव स्थित ननिहाल जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बरेली बाईपास पर आरटीओ चौराहे से पहले एक वाटर पार्क के पास पहुंची, तभी दूसरी बाइक से टकरा गई। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने भानू प...