पलामू, जून 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा के समीप सोमवार की सुबह दो बाइक के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायल की पहचान विश्रामपुर थाना क्षेत्र के दर्जी मोहल्ला निवासी अंबर अली और जोहार अली एवं पाटन थाना क्षेत्र के मेराल गांव निवासी मुन्ना कुमार रवि एवं उनका भतीजा गोलू कुमार के रूप में की गई है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के अनुसार जोहार अली की स्थिति गंभीर बनी हुई है।परिजनों ने मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस पदाधिकारी के समक्ष बताया कि जोहार अली अपने छोटे भाई अंबर अली के साथ बाइक से किसी कार्य से मेदिनीनगर आ रहे थे जैसे ही सिंगरा चौक के समय पहुंचे वैसे ही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों ...