बांका, मई 23 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खेसर-रामपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को बिजली कार्यालय के समीप दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों में कटहरा गांव निवासी बिपिन कुमार सहित एक अन्य युवक शामिल हैं। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- दो बाइक के बीच टक्कर में दो युवक जख्मी दुर्घटना में एक युवक का पैर टूटने की आशंका जताई जा रही है, जबकि दूसरे युवक के...