दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन जख्मी
कटिहार, जून 10 -- फलका, एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र के फलका - गेड़ाबाड़ी मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब दस बजे भरसिया पोखर के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक सहित तीन लोग जख्मी हो गए।जख्मी की पहचान फलका बाजार निवासी मोहम्मद मुन्ना, मो. अब्जल और दरमाहि निवासी मनिक मरांडी के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट चुके थे।घटना यह भी पढ़ें- तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, सभी को हायर सेंटर रेफर के संबंध में ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.