सीवान, जनवरी 9 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के चकरी चांदपुर नहर रोड पर भरवलिया गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों में हरियाणा के सोनीपत जिले के मलाना गांव निवासी सुरेश राठौड़ का पुत्र सचीन राठौड़ और स्थानीय रामपुर गांव निवासी विजय यादव का पुत्र मिथिलेश यादव शामिल हैं। सचीन की हालत गंभीर है।सचीन सिवान में कपड़ा बेचने का काम करते थे और अपनी लुना बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अपाची बाइक से टक्कर हो गई। सूचना पर 112 टीम पहुंची और घायलों को सिसवन रेफरल अस्पताल ले गई व इलाज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...