सीवान, दिसम्बर 8 -- जीरादेई। सीवान - मैरवा मुख्यमार्ग के मछलियां मोड़ के समीप रविवार को दो बाइक के आपस मे टक्कर हो जाने से बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने तीनो को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उनके परिजन बेहतर इलाज के लिए अपने साथ लेकर चले गए। तीनो युवक की पहचान यूपी के देवरिया जिले के भाटपार रानी के अशोक कुमार, निर्भय कुमार व वाशिम अंसारी के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...