हजारीबाग, जून 27 -- इचाक, प्रतिनिधि। थाना से सटे रविंद्र पैलेस शादी घर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने रांची रेफर कर दिया। दोनों बाइक में तीन तीन युवक सवार थे। घटना शुक्रवार रात 10:30 बजे की है। घटना में पुराना इचाक गांव निवासी बबलू कुमार साव उम्र 33 वर्ष पिता कैलाश साव की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।घटना के बाद मची अफरा तफरी के बीच पहुंची इचाक पुलिस टीम ने सभी को सदर अस्पताल भेजा जहां बबलू को मृत घोषित कर दिया गया।जबकि तीन अन्य घायलों में एक का इलाज सदर अस्पताल में जबकि दो की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रांची भेज दिया है। घायलों में संतोष साव रवि कुमार पुराना इचाक और अलौंजा के युवक हैं। जानकारी के मुताबिक रवि एक बाइक पर दो...