दुमका, मार्च 29 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। सरसाजोल मार्ग में दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताते हुए दुमका फूलो झानो मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल में एक छात्र जो सरसाजोल डिग्री महाविद्यालय जा रहा था। बताया जाता है एक बाइक पर सवार होकर बांसपहाड़ी खीजु टोला का धरम गिरी, सोनामुनी गिरी, सुरेश मालतो, बनस्फड़ी से सरसाजोल के रास्ते शिकारी पद की ओर आ रहा था। जबकि दूसरी ओर शिकारीपाड़ा से सरसाजोल डिग्री मॉडल कॉलेज जा रहा था कि दोनों की भगवानपुर मोड़ के समीप आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार छात्र दूसरी बाइक पर सवार महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस द्वारा शिकारीप...