उन्नाव, मई 13 -- हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के अकबरखेड़ा धनोखर गांव के बीच बुधवार सुबह दो बाइक की सीधी भिड़ंत में अधेड़ की मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद दूसरा युवक बाइक छोड़ कर भाग निकला। हादसे की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। उधर, पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。

हादसे की जानकारी मौरावां थाना क्षेत्र के संदाना गांव के रहने वाले 56 वर्षीय विन्दा प्रसाद कश्यप बुधवार सुबह बाइक से बहू को लेने रायबरेली के पाहो गांव जा रहे थे। अकबरखेड़ा धनोखर गांव के बीच उनकी बाइक में दूसरी बाइक के टक्कर मारने से विन्दा प्रसाद की मौके पर मौत हो गई। हादसे के समय दूसरा बाइक चालक मौके से बाइक छोड़कर घटनास्थल से भाग निकले। घटना की जानकारी पर मौक...