लातेहार, मई 12 -- बेतला, प्रतिनिधि। बेतला-दुबियाखाड़ मार्ग स्थित शिवम जानकी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को दो बाईकों के बीच हुई सीधी भिड़ंत में पिता-पुत्री समेत चार लोग गिरकर बुरी तरह से घायल हुए हैं। वहीं दोनों की बाईक क्षतिग्रस्त हुई है। घायलों में ग्राम बरवाडीह के विजय प्रसाद,जूही कुमारी (पुत्री) और अजय कुमार एवं एक नाबालिग बच्ची रितिका कुमारी ग्राम ईटहे ( लेस्लीगंज, पलामू के नाम शामिल हैं। बताया जाता है कि बरवाडीह के सीमेंट कारोबारी विजय प्रसाद अपनी पुत्री के साथ मेदिनीनगर जा रहे थे।

दुर्घटना की जानकारी इसी दौरान विपरीत दिशा से काफी तेज रफ्तार और असंतुलित गति से आ रही दूसरे बाईक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों चालक समेत उपरोक्त चारो बाईक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की बाईक क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी सूचना मिलते ही ...